Edited By swetha,Updated: 26 Apr, 2018 12:38 PM
सी.आई.ए. स्टाफ तरनतारन की टीम ने स्मगलर सरताज सिंह ताजा को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 1 किलो हैरोइन, 35 बोर का पिस्टल, कारतूसर और मोटरसाइकिल बरामद किया है।
तरनतारन(रमन) : सी.आई.ए. स्टाफ तरनतारन की टीम ने स्मगलर सरताज सिंह ताजा को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 1 किलो हैरोइन, 35 बोर का पिस्टल, कारतूसर और मोटरसाइकिल बरामद किया है।
इस संबंधी डी.एस.पी. सिटी सतनाम सिंह ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सरताज सिंह उर्फ ताजा पुत्र शमशेर सिंह निवासी सराए अमानत खां को पुल सुआ भूसे से मोटरसाइकिल (पी.बी.-02-बी.आर.-2545) समेत गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से 1 किलो हैरोइन, 315 बोर का पिस्टल और 1 कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सराय अमानत खां में विभिन्न धाराओं तहत केस दर्ज कर लिया है।
सरताज के खिलाफ दर्ज है विभिन्न मुकद्दमें
स्मगलर सरताज सिंह ताजा के खिलाफ विभिन्न मामले दर्ज है। थाना सरहाली में उसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट और असलहा एक्ट अधीन एक मामला दर्ज है, जबकि थाना पट्टी में भी एन.डी.पी.एस. एक्ट अधीन एक मामला दर्ज है। थाना सराए अमानत खाम में सरताज सिंह ताजा के खिलाफ 5 मामले दर्ज है। उक्त केसों में उसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट, असलहा एक्ट, जानलेवा हमला करने, मारपीट करने, धमकियां देने के मामले शामिल है। थाना सराए अमानत खां में दर्ज मुकदमा नंबर 42 के मामले में वह अदालत द्वारा भगौड़ा घोषित था।