Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Jun, 2018 01:55 PM
मंदबुद्धि बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने लव सिंह निवासी गुंमटाला के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
अमृतसर(संजीव): मंदबुद्धि बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने लव सिंह निवासी गुंमटाला के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय लड़की जो मानसिक तौर पर ठीक नहीं है, घर से दूध लेने के लिए गई थी। जब देर तक वापस न लौटी तो वह उसे देखने के लिए घर से बाहर निकली जिस दौरान
उसकी लड़की रोती हुई वापस आ रही थी, जिसने घर आकर बताया कि उक्त आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।