पुलिस कर्मचारियों को कुचलने वाला इनोवा चालक गिरफ्तार

Edited By swetha,Updated: 11 Sep, 2018 12:22 PM

police arrest innova driver in accident case

अमरकोट चौक पर शनिवार रात साढ़े 12 बजे दो पुलिस वालों को कुचलने वाले इनोवा चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना वल्टोहा के प्रभारी हरंचद सिंह ने बताया, आरोपी करनबीर सिंह निवासी फिरोजपुर को पकड़ने के लिए 3 विशेष टीमें गठित की थीं। उसे देर रात पकड़...

तरनतारनः अमरकोट चौक पर शनिवार रात साढ़े 12 बजे दो पुलिस वालों को कुचलने वाले इनोवा चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना वल्टोहा के प्रभारी हरंचद सिंह ने बताया, आरोपी करनबीर सिंह निवासी फिरोजपुर को पकड़ने के लिए 3 विशेष टीमें गठित की थीं। उसे देर रात पकड़ लिया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज की भी गहनता से जांच कर रही है। 

घटना में मारे गए हवलदार इंद्रजीत सिंह का परिवार पहले से ही आंतकवाद का संताप झेल चुका है। इंद्रजीत सिंह के ताया रणजीत सिंह 1997 में डी.एस.पी. पद से सेवामुक्त हुए थे जबकि उनका लड़का गुरविंदरजीत सिंह थाना सदर फिरोजपुर में एस.एच.ओ. है। डी.एस.पी. रणजीत सिंह का दूसरा बेटा गुरइकबाल सिंह मुक्तसर में ए.एस.आई. के पद पर डी.एस.पी. के रीडर के रुप में काम कर रहा है। उनके तीसरे बेटे सतनाम सिंह को 1990 में आतंकवादियों ने गोलियां मार मौत के घाट उतार दिया था। इंद्रजीत सिंह के पिता गुरबचन सिंह को भी 1992 में आतंकवादियों ने अपना शिकार बनाया था। जबकि उसका भाई जसबीर सिंह उड़ीसा में ए.एस.आई. के पद पर कार्यरत है। इंद्रजीत सिंह के भाई अर्जुन सिंह ने बताया, उनके परिवार के अधिकांश सदस्य पंजाब पुलिस में होने के कारण उनका परिवार हमेशा आतंकियों की हिटलिस्ट पर रहा है। 

इंद्रजीत ने 2002 में पुलिस की नौकरी ज्वाइन की थी 
अर्जुन सिंह ने बताया परिवार में देश सेवा का जज्बा देखकर ही इंद्रजीत सिंह ने पिता की मौत के बाद 18 वर्ष की आयु में साल 2002 में पुलिस की नौकरी ज्वाइन की थी। इंद्रजीत सिंह की सबसे पहले ड्यूटी पी.ए.पी. जालंधर में 9वीं बटालियन में हुई थी। उसके बाद उसने सीमावर्ती क्षेत्र फिरोजपुर, मक्खू, तरनतारन व वल्टोहा में भी हवलदार के रुप में अपनी सेवाएं दीं थीं। अर्जुन सिंह ने बताया कि उनके परिवार को अब भी संदेह है कि इस बार भी अमरकोट में नाके पर डयूटी दे रहे इंद्रजीत सिंह को किसी साजिश का शिकार बनाया गया है। मृतक इंद्रजीत सिंह की शादी साल 2006 में हलका पट्टी के गांव कैरों निवासी नवदीप कौर के साथ हुई थी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!