Edited By swetha,Updated: 12 May, 2018 09:23 AM
जिला पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में की गई छापामारी के दौरान नशीले पदार्थों का धंधा करने के आरोप में 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
अमृतसर(संजीव): जिला पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में की गई छापामारी के दौरान नशीले पदार्थों का धंधा करने के आरोप में 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
थाना सदर की पुलिस ने मेजर सिंह निवासी मजीठा रोड व रणजोध सिंह निवासी टैगोर एवेन्यू से 120 बोतलें शराब, थाना कैंटोनमैंट की पुलिस ने मनविन्द्र सिंह निवासी इस्लामाबाद से 6 बोतलें शराब, थाना सिविल लाइन की पुलिस ने सिमरनजीत सिंह निवासी झब्बाल रोड व सर्बजीत सिंह से 20 ग्राम हैरोइन, थाना लोपोके की पुलिस ने मेजर सिंह निवासी भुल्लर से एक चालू भट्ठी, 450 किलो लाहन व 18,750 एम.एल. शराब बरामद की।
उधर थाना लोपोके की पुलिस ने जसवंत सिंह निवासी मानांवाला से 2400 किलो लाहन बरामद की। थाना भिंडी सैदां की पुलिस ने गुरलाल सिंह निवासी वैरोके से 4 ग्राम हैरोइन, जसतिन्द्रपाल सिंह निवासी वैरोके से 4 ग्राम हैरोइन बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।