Edited By Vaneet,Updated: 17 Jul, 2018 08:01 PM
थाना सदर की पुलिस ने छापामारी के दौरान कार में बैठ हैरोइन पी रहे दो युवकों को... गिरफ्तार
अमृतसर(संजीव): थाना सदर की पुलिस ने छापामारी के दौरान कार में बैठ हैरोइन पी रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया, जिनमें रणबीर सिंह निवासी रणजीत नगर व अमनप्रीत सिंह निवासी जीतो सरजा शामिल थे।
पुलिस ने उक्त आरोपियों के कब्जे से हैरोइन लगा सिल्वर पेपर, 10 का नोट, लाइटर बरामद किया है। ए.एस.आई. महेन्द्र सिंह की शिकायत पर उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज कर लिया गया है।