800 ग्राम अफीम समेत नशा तस्कर पिता-पुत्र गिरफ्तार

Edited By swetha,Updated: 14 Feb, 2020 01:24 PM

police arrest 2 with heroine

अफीम की तस्करीे करने वाले पिता-पुत्र मुखत्यार सिंह व सुखदेव सिंह काला निवासी गुरु राम सिंह कालोनी मोहनी पार्क को आज थाना इस्लामाबाद की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

अमृतसर(संजीव): अफीम की तस्करीे करने वाले पिता-पुत्र मुखत्यार सिंह व सुखदेव सिंह काला निवासी गुरु राम सिंह कालोनी मोहनी पार्क को आज थाना इस्लामाबाद की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिनसे 800 ग्राम अफीम, इलैक्ट्रिक कांटा, वरना कार व 46 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई। पुलिस ने दोनों पर एन.डी.पी.एस. एक्ट का केस दर्ज कर अदालत में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया है। 

थाना इस्लामाबाद के इंचार्ज इंस्पैक्टर अनिल कुमार ने बताया कि मूलरूप से मक्खनपुरा लोपोके के रहने वाले दोनों आरोपी लंबे समय से अफीम तस्करी कर रहे थे। सूचना मिली थी कि आरोपी आज अफीम सप्लाई करने आ रहे हैं, जिस पर नाकाबंदी की गई और दोनों को वरना कार नंबर पी.बी.02 बी.क्यू.8600 पर आते देख रोक कर तलाशी ली तो उक्त सामग्री बरामद होने पर काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि जल्द उन अड्डों का भी पर्दाफाश किया जाएगा जहां आरोपी अफीम सप्लाई करते थे। इस मामले से जुड़े कुछ सफेदपोशों का भी पता चला है, जिनको जांच में शामिल किया जाएगा।

अफीम सप्लाई करने आता था राजस्थान का बिशनोई
प्रारंभिक जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि उक्त बाप-बेटा राजस्थान के बिशनोई से अफीम खरीदते थे जो ट्रक लेकर अमृतसर आता था और इन्हें अफीम देकर चला जाता था। फिलहाल बिशनोई का कोई अता-पता नहीं लगा है, मगर पुलिस जल्द ही सुराग लगाकर उसे गिरफ्तार कर लेगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!