Edited By swetha,Updated: 04 Dec, 2018 10:53 AM
चीनी के नाम पर यूरिया खाद बेचने वाले जगदीश सिंह सोनू निवासी कोहाली को थाना लोपाके की पुलिस ने गिरफ्तार किया जबकि उसका साथ जतिन्द्र सिंह सोनी निवासी कोहाली मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू...
अमृतसर(संजीव): चीनी के नाम पर यूरिया खाद बेचने वाले जगदीश सिंह सोनू निवासी कोहाली को थाना लोपाके की पुलिस ने गिरफ्तार किया जबकि उसका साथ जतिन्द्र सिंह सोनी निवासी कोहाली मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरमीत सिंह निवासी मंडिया वाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उक्त दोनों आरोपी अपने मोटरसाइकिल नंबर पी.बी.02 सी 0115 पर आए और सस्ते दामों पर चीनी बेचने की बात करने लगे। उन्होंने आरोपियों से 1200 रुपए में 50 किलो चीनी खरीदी। जब उसकी बोरी खोल कर देखी तो उसमें यूरिया खाद की मिलावट थी, जिस पर उन्होंने भाग कर जगदीश सिंह को तो काबू कर लिया जबकि उसका साथ भाग निकला। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध जांच शुरू कर दी है।