Edited By Vaneet,Updated: 26 Mar, 2019 06:58 PM
तेज रफ्तार ब्लैरो चालक द्वारा राहगीर को बूरी तरह कुचले जाने पर उसकी मौत हो जाने के मामले में थाना कब्बों की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध केस दर्ज किया है।...
अमृतसर(संजीव): तेज रफ्तार ब्लैरो चालक द्वारा राहगीर को बूरी तरह कुचले जाने पर उसकी मौत हो जाने के मामले में थाना कब्बों की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध केस दर्ज किया है।
सुरजीत कौर निवासी माहल पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घर के बाहर खड़ी थी जिस दौरान अज्ञात व्यक्ति सड़क के किनारे जा रहा था। इतने में पीछे से आई तेज रफ्तार ब्लैरो गाड़ी के चालक ने उसे बूरी तरह कुचल दिया। जिसे उपचार के लिए गुरु नानक देव अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में उसका पोस्टमार्टम करवा ब्लैरो चालक की पहचान संबंधी जांच शुरू कर दी है।