Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Feb, 2018 12:26 PM
बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में थाना खिलचियां की पुलिस ने रविन्द्र सिंह रिंकू निवासी बुटारी को गिरफ्तार किया है। बलविन्द्र कौर ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय लड़की की तबीयत ठीक न होने के कारण वह घर में आराम कर रही थी, जिस दौरान उक्त आरोपी...
अमृतसर (संजीव): बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में थाना खिलचियां की पुलिस ने रविन्द्र सिंह रिंकू निवासी बुटारी को गिरफ्तार किया है। बलविन्द्र कौर ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय लड़की की तबीयत ठीक न होने के कारण वह घर में आराम कर रही थी, जिस दौरान उक्त आरोपी रविन्द्र सिंह चाबी लेने के लिए उसके घर गया जहां उसने उसकी लड़की के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।
उसकी लड़की के चिल्लाने पर जब वह घर की ओर भागी तो आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।