Edited By Vaneet,Updated: 13 Nov, 2019 06:49 PM
एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने को लेकर थाना भिखीविंड की पुलिस ने 2 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ...
तरनतारन(रमन): एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने को लेकर थाना भिखीविंड की पुलिस ने 2 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयानों में पीड़िता ने बताया कि बीती रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रही थी और सुबह करीब 4 बजे उसकी सास और पति गांव में निकाली जा रही प्रभात फेरी में चले गए। तभी पीछे से अर्शदीप सिंह पुत्र बलदेव सिंह और युधबीर सिंह पुत्र जस्सा सिंह निवासी सुर सिंह चोरी से घर में दाखिल हो गए और दातर दिखाकर आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने शोर मचाया तो उक्त दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।