Edited By swetha,Updated: 14 May, 2018 05:29 PM
अलग-अलग इलाकों में नाबालिग लड़कियों को अपहरण करने के अलग-अलग मामले दर्ज करते पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
अमृतसर (अरुण): अलग-अलग इलाकों में नाबालिग लड़कियों को अपहरण करने के अलग-अलग मामले दर्ज करते पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
सुल्तानविंड निवासी लड़की की मां की शिकायत पर उसकी नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर ले जाने वाले रूबल, उसके भाई शेरू, मां बलविन्द्र कौर निवासी जसपाल नगर भरजाई मन्ना के इलावा उसके बहन-जीजे विरुद्ध थाना सुल्तानविंड की पुलिस ने केस दर्ज किया है। एक अन्य मामले में एक नाबालिग लड़की को विवाह का झांसा देकर ले जाने वाले रवि कुमार निवासी भल्ला कालोनी छहर्टा और अनिल कुमार निवासी हिन्दुस्तान बस्ती को गिरफ्तार करते उनके एक अन्य साथी दीया सागर निवासी नेहरू कालोनी विरुद्ध थाना सिविल लाइन की पुलिस ने केस दर्ज किया है।