उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने किया पिंगलवाड़े का दौरा

Edited By swetha,Updated: 27 Jun, 2018 08:59 AM

industry minister sunder sham arora visits pingalwad

उद्योग मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने  शहर का अपना दौरा भगत पूर्ण सिंह जी के पिंगलवाड़े से शुरू किया। इस दौरान अरोड़ा ने पिंगलवाड़े में चलते कृत्रिम अंग केंद्र, अनाथ व बेसहारा बच्चों के आश्रम व स्कूल आदि को गौर से देखा।

अमृतसर (वालिया, कमल): उद्योग मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने  शहर का अपना दौरा भगत पूर्ण सिंह जी के पिंगलवाड़े से शुरू किया। इस दौरान अरोड़ा ने पिंगलवाड़े में चलते कृत्रिम अंग केंद्र, अनाथ व बेसहारा बच्चों के आश्रम व स्कूल आदि को गौर से देखा। 

उन्होंने भगत पूर्ण सिंह द्वारा शुरू की गई इस संस्था द्वारा समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने संस्था की विजिटर बुक में लिखा कि वह समझते हैं कि परमात्मा इन लोगों में बसता है और हम सबको यहां पर आकर तन, मन व धन से सेवा करनी चाहिए। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर कमलदीप सिंह संघा, कार्यकारी मैजिस्ट्रेट शिवराज सिंह बल्ल, दिलराज सिंह सरकारिया, कमल सरकारिया आदि उपस्थित थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!