ऑटो चालक की बदसलूकी से दुखी लड़की ने की खुदकुशी

Edited By Vaneet,Updated: 31 Jul, 2019 04:30 PM

girl suicide

अमृतसर के कोट खालसा इलाके में एक लड़की ने ऑटो चालक की बदसलूकी से दुखी होकर खुदकुशी कर ...

अमृतसर(सुमित खन्ना): अमृतसर के कोट खालसा इलाके में एक लड़की ने ऑटो चालक की बदसलूकी से दुखी होकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार मृतका काजल एक बड़ी कंपनी में तैनात थी। बीते दिन वह मजीठा रोड से जा रही थी कि रास्ते में ही उसका ऑटो चालक के साथ विवाद हो गया और उसने लड़की के मुंह पर थप्पड़ मारा और उसकी सड़क में ही शरेआम मारपीट की, जिस कारण वह काफी परेशान थी। इसी परेशानी के चलते आज खुदकुशी कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!