Edited By Mohit,Updated: 10 Dec, 2019 10:45 PM
धोखाधड़ी करने के आरोप में थाना सिटी की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
तरनतारन (रमन): धोखाधड़ी करने के आरोप में थाना सिटी की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में रजिंदर कुमार गुलाटी पुत्र महल सिंह गुलाटी निवासी तरनतारन ने बताया कि कुछ दिन पहले उसे किसी व्यक्ति का फोन आया था और बोला कि वह पे टी.एम कस्टमर केयर से बात कर रहा है।
जिसके बाद उसने कहा कि आपका खाता नंबर बंद होने वाला है और आप जलद के.वाई.सी करवा लो। खाता नंबर बंद होने के डर से उसने अपने खाते नंबर की पूरी डिटेल उस व्यक्ति को दे दी। जिसके बाद उसे पता चला कि उसके खाते में से लगभग 20 हजार रुपए गायब हो गए और यह धोखाधड़ी उसी अज्ञात व्यक्ति ने की है। जिसने फोन पर डिटेल देने की बात कही थी।