Edited By swetha,Updated: 21 May, 2018 10:17 AM
पुरानी रंजिश के चलते घर में दाखिल होकर ए.एस.आई. के हवाई फायर करने के उपरांत ईंट-पत्थर चलाकर घायल करने वाले करीब 15 हमलावरों के विरुद्ध थाना ब्यास की पुलिस ने केस दर्ज किया है।
अमृतसर (अरुण): पुरानी रंजिश के चलते घर में दाखिल होकर ए.एस.आई. के हवाई फायर करने के उपरांत ईंट-पत्थर चलाकर घायल करने वाले करीब 15 हमलावरों के विरुद्ध थाना ब्यास की पुलिस ने केस दर्ज किया है।
ए.एस.आई. आज्ञापाल सिंह की शिकायत पर रंजिश के चलते उसके घर में दाखिल हो कर हवाई फायर करने के उपरांत ईंट-पत्थर चलाते उनको घायल करके फरार हुए हरनेक सिंह, सुखबीर सिंह, सुबेग सिंह निवासी लिद्धड़, राजा, अजय, विक्की निवासी डुबगढ़, जुगराज सिंह, लखनपाल सिंह मान, चुंज व 8/9 अन्य अज्ञात व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।