Edited By Vatika,Updated: 12 Oct, 2018 10:09 PM
अमृतसर के जहाजगढ़ क्षेत्र में एक पुराने टायर के गोदाम में भीषण आग लगने से करोड़ों रुपए के नुक्सान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
अमृतसर (बौबी): अमृतसर के जहाजगढ़ क्षेत्र में एक पुराने टायर के गोदाम में भीषण आग लगने से करोड़ों रुपए के नुक्सान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार आग इतनी ज़्यादा बढ़ गई कि रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक भी इस पर काबू नहीं पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को कर्इ बार फ़ोन किया लेकिन कोई भी फ़ोन नहीं उठा रहा था। 2 बजे फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी पहुंची। उसके बाद गाड़ियों की लाईन लग गई।
हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है। वहीं थाना बी डिवीज़न के प्रमुख सुखबीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।