Edited By Updated: 19 May, 2016 02:29 PM
पंजाब कांग्रेस के जनरल सचिव सुखजिंदर राज सिंह लाली के खिलाफ अमृतसर पुलिस ने सरकारी जायदाद को नुक्सान पहुंचाने के अंतर्गत केस दर्ज किया है।
अमृतसरः पंजाब कांग्रेस के जनरल सचिव सुखजिंदर राज सिंह लाली के खिलाफ अमृतसर पुलिस ने सरकारी जायदाद को नुक्सान पहुंचाने के अंतर्गत केस दर्ज किया है।
लाली पर बीते दिनों रोष प्रदर्शन दौरान अमृतसर के एस.डी.एम. की गाड़ी को नुक्सान पहुंचाने का अारोप है। दरअसल पंजाब में एक प्राईवेट चैनल को बंद किए जाने के विरोध में लाली के नेतृत्व में अमृतसर के कांग्रेसी नेताअों द्वारा रोष प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान सभी नेता डी.सी. को मांग पत्र देने के लिए उनके दफ्तर पहुंचे थे। लाली डी.सी. दफ्तर के बाहर खड़ी एस.डी.एम. की सरकारी गाड़ी पर जा चढ़े थे।