कुत्तों की चोरी होने पर हुआ झगड़ा, 60 राऊंड फायरिंग में 2 घायल

Edited By Sunita sarangal,Updated: 11 Oct, 2019 01:21 PM

fight over theft of dogs 2 injured in 60 round firing

8 के खिलाफ केस दर्ज

तरनतारन(रमन): गांव दुग्गलवाला में कुत्तों की चोरी को लेकर हुए झगड़े के दौरान एक पक्ष की ओर से किए गए 60 राऊंड फायर किए जाने से 2 व्यक्ति घायल हो गए। इस संबंधी पुलिस ने कुल 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों को काबू करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। घायल लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी इंस्पैक्टर मनोज कुमार की ओर से मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जबकि इस झगड़े के दौरान आरोपियों की ओर से करीब 60 राऊंड फायर किए जाने का पता चल रहा है। 

घटना की जानकारी देते हुए गुरचेत सिंह पुत्र वीर सिंह निवासी दुग्गलवाला ने बताया कि वह कुत्तों के बच्चों को आगे बेचने का कारोबार करता है। जिसने अपने घर में महंगी नसल के कुत्ते रखे हुए हैं। गत 27 सितम्बर को उनके घर गुरमीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी चोहला साहिब और गुरजंट सिंह पुत्र चरन सिंह निवासी चंबा कलां कुत्ते देखने आए थे और बाद में वापिस चले गए। गत 2 अक्तूबर को उनके घर में से रात के समय एक पग कुत्ता और एक फ्रैंच बुलडॉग कुतिया चोरी हो गई। जिस पर गुरचेत सिंह ने बताया कि उनको शक हुआ था कि यह चोरी गुरमीत सिंह द्वारा की गई हो सकती है।
PunjabKesari, Fight over theft of dogs, 2 injured in 60 round firing
उसने बताया कि गुरमीत सिंह और गुरजंट सिंह उसके दोस्त नवजोत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी ढोटिया हाल निवासी तरनतारन सहित चोरी किए दोनों कुत्तों को लेकर गांव दुग्गलवाला में गत 9 अक्तूबर की रात 8 बजे घर आ गए। इस समय घर में वह और उसका पिता वीर सिंह, मां नरिंद्रजीत कौर, पत्नी रुपिंद्रजीत कौर मौजूद थे। इस दौरान गुरमीत सिंह और गुरजंट सिंह के साथ उसका कुत्तों को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद इन दोनों ने फोन करके अपने 6 साथियों को बुला लिया। 

कुछ समय बाद 4 मोटरसाइकिलों पर सवार 6 अज्ञात व्यक्ति पहुंचे। जिन्होंने पिस्तौल और राइफलों के साथ सरेआम गोलियां चलानी शुरु कर दी। जिस पर गुरमीत सिंह और गुरजंट सिंह ने पिस्तौल के साथ जान से मारने की नीयत से उस पर गोली चला दी। जोकि उसकी एक टांग पर लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गुरचेत सिंह ने बताया कि आरोपियों ने नवजोत सिंह की गाड़ी की तोडफोड़ भी की। आरोपियों द्वारा उनके नौकर गुरमेल सिंह पुत्र शमशेर सिंह निवासी दुग्गलवाला की टांग में भी गोली मारी। इस मौके घायल गुरचेत सिंह के पिता वीर सिंह, सुखजिंद्र सिंह, बलदेव सिंह, मुखतार सिंह मेंबर पंचायत ने बताया कि आरोपियों की ओर से उनको मार देने की नीयत से करीब 60 राऊंड फायर किए गए। उन्होंने बताया कि चोरी किए गए दोनों कुत्तों की बाजार में करीब 50 हजार रुपए है। 

आरोपियों को जल्द किया जाएगा काबू
थाना सदर के प्रभारी इंस्पैक्टर मनोज कुमार ने बताया कि जख्मी गुरचेत सिंह के बयानों पर गुरमीत सिंह, गुरजंट सिंह के इलावा 6 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ जान से मारने की नीयत को लेकर और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्होंने यह भी कहा कि उक्त आरोपियों को काबू करने के लिए छापेमारी की जा रही हैं और जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!