Edited By swetha,Updated: 16 Jul, 2018 01:57 PM
दूसरे विभागों के पी.सी.एस अधिकारियों को जालंधर,अमृतसर तथा लुधियाना में तैनाती के विरोध में ई.टी.ओ. कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर 3 दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं।
अमृतसर(इंद्रजीत): पी.सी.एस अधिकारियों की ई.टी.ओ. विभाग में तैनाती को लेकर पंजाब भर के ई.टी.ओं. 3 दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं। जानकारी के अनुसार पी.सी.एस. अधिकारियों को जालंधर,अमृतसर,लुधियाना में बतौर ए.ई.टी.सी लगाए जाने का ई.टी.ओ. विरोध कर रहे हैं।
उनका कहना है कि इन अधिकारियों की तैनाती से विभाग में पहले से तैनात अधिकारियों की तरक्की पर असर पड़ेगा। उल्लखेनीय है कि हड़ताल करने वालों जी.एस.टी. ,एक्साइज तथा मोबाईल विंग के ई.टी.ओ. शामिल हैं।