Edited By swetha,Updated: 23 Sep, 2018 08:25 AM
थाना सदर पट्टी की पुलिस ने दहेज खातिर बहू की मारपीट कर घर से निकालने के आरोप में पति और ससुराल वालों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया है।
तरनतारन (बलविंद्र): थाना सदर पट्टी की पुलिस ने दहेज खातिर बहू की मारपीट कर घर से निकालने के आरोप में पति और ससुराल वालों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया है।
मुद्दई अमिता बेटी हरीश कुमार निवासी जगाधरी ने बताया कि उसका विवाह 2013 में राजवंत सिंह पुत्र बलवंत सिंह के साथ हुआ था। राजवंत सिंह और उसका पिता वासियान घों कालू उसे और दहेज के लिए उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसने बताया कि उसका एक 4 साल का लड़का है। उसके पति ने सपना नामक लड़की के साथ दूसरा विवाह करवा लिया है।