Edited By swetha,Updated: 05 Dec, 2019 02:52 PM
केन्द्रीय जेल फताहपुर में बंद कैदी आपस में भिड़ गए, जिससे सुखजिन्द्र सिंह बिट्टू निवासी कम्मोके घायल हो गया।
अमृतसर(संजीव): केन्द्रीय जेल फताहपुर में बंद कैदी आपस में भिड़ गए, जिससे सुखजिन्द्र सिंह बिट्टू निवासी कम्मोके घायल हो गया। उसे स्थानीय सिविल लाइन में लाया गया।अतिरिक्त जेल सुपरिंटैंडैंट मंगल सिंह की शिकायत पर थाना इस्लामाबाद की पुलिस ने हमला करने वाले कैदी हर्मनजीत सिंह निवासी पड्डा, कर्मजीत सिंह कर्मा निवासी न्यू मॉडल टाऊन छहर्टा व रमनप्रीत सिंह राणा निवासी महसुमपुर खुर्द के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
अतिरिक्त जेल सुपरिंटैंडैंट मंगल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उक्त कैदियों की आपस में रंजिश चल रही थी कि आरोपियों ने सुखजिन्द्र सिंह को देख उस पर हमला कर दिया। जब तक जेल के सुरक्षा कर्मचारी झगड़े को छुड़ा हमलावरों को अलग करते सुखजिन्द्र घायल हो गया। चौकी फताहपुर के ए.एस.आई. मुकंदबीर सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। बहुत जल्द हमलावरों को जांच के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा। इसके बाद झगड़े के असल कारणों का खुलासा होगा।