जेल में हवालाती भिड़े, 7 पर केस दर्ज

Edited By swetha,Updated: 19 Jun, 2019 12:12 PM

dispute case

केन्द्रीय जेल फताहपुर में बंद हवालाती आपस में भिड़ गए, जिसमें 3 हवालाती बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों में बलबीर सिंह, हरजिन्द्र सिंह व गुरशरण सिंह शामिल हैं।

अमृतसर(संजीव): केन्द्रीय जेल फताहपुर में बंद हवालाती आपस में भिड़ गए, जिसमें 3 हवालाती बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों में बलबीर सिंह, हरजिन्द्र सिंह व गुरशरण सिंह शामिल हैं। 

दूसरी ओर हमलावरों में गुरजशन सिंह चिन्नी निवासी कोटली सिक्का, पलविन्द्र सिंह निवासी मक्खीपुर, मनप्रीत सिंह निवासी गुरु नानक पुरा, सुखविन्द्र सिंह बिट्टू निवासी कम्मोके, अमनप्रीत सिंह निवासी घरिंडा, बलबीर सिंह मिंटू निवासी गुमानपुर कालोनी व हरजिन्द्र सिंह काली निवासी हमीदपुर शामिल थे। जिनके विरुद्ध थाना इस्लामाबाद की पुलिस ने अतिरिक्त जेल सुपरिंटैंडैंट रवेल सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!