जी.एन.डी.एच. में अज्ञात शव मिलने से सनसनी

Edited By swetha,Updated: 13 Jun, 2018 09:57 AM

dead body found

गुरु नानक देव अस्पताल में गत रात्रि अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। ऑर्थो वार्ड के बाहर शव देखकर अस्पताल के डाक्टर व मरीजों के साथ आए परिजन दहशत में आ गए। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे अस्पताल के सुरक्षा कर्मचारियों ने थाना मजीठा रोड...

अमृतसर (दलजीत): गुरु नानक देव अस्पताल में गत रात्रि अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। ऑर्थो वार्ड के बाहर शव देखकर अस्पताल के डाक्टर व मरीजों के साथ आए परिजन दहशत में आ गए। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे अस्पताल के सुरक्षा कर्मचारियों ने थाना मजीठा रोड पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस में रखवा दिया।
 

जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र तकरीबन 50 वर्ष है। इसके अलावा उसके विषय में और कोई जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस ने अस्पताल के स्टाफ से पूछताछ की तो पता चला कि यह शख्स पिछले 4 दिनों से अस्पताल में देखा जा रहा था। रात के समय ज्यादातर मरीज व उनके परिजन सो चुके थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने ऑर्थो वार्ड के बाहर पड़े शव को देखा। इसके बाद शोर मचने पर पूरा अस्पताल इकट्ठा हो गया। मृतक के सिर पर पट्टी बंधी हुई है। यह पट्टी किसने बांधी, इस बारे में भी किसी को जानकारी नहीं है। गुरुनानक देव अस्पताल में सी.सी.टी.वी. कैमरे नहीं हैं, इसलिए पुलिस को यह जानकारी नहीं मिल पा रही कि यह व्यक्ति ऊपर कैसे पहुंचा। उसकी हत्या हुई या किसी बीमारी की वजह से उसने दम तोड़ा, यह जानने के लिए पुलिस अस्पताल के कर्मचारियों से लगातार पूछताछ कर रही है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!