Edited By Vatika,Updated: 15 Dec, 2018 08:46 AM
दमदमी टकसाल के प्रमुख और संत समाज के प्रधान संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा ने सिख हत्याकांड के आरोपी कांग्रेसी नेता कमल नाथ को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के राहुल गांधी के फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए इसे सिख कौम के जख्मों पर नमक छिड़कने...
अमृतसर: दमदमी टकसाल के प्रमुख और संत समाज के प्रधान संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा ने सिख हत्याकांड के आरोपी कांग्रेसी नेता कमल नाथ को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के राहुल गांधी के फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए इसे सिख कौम के जख्मों पर नमक छिड़कने के समान करार दिया और पंजाब के कांग्रेसी नेताओं को इस प्रति अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा।
दमदमी टकसाल के प्रवक्ता प्रो. सरचांद सिंह की ओर से जारी बयान में दमदमी टकसाल के प्रमुख ने कहा कि कमल नाथ के हत्याकांड में आरोपी होने के पुख्ता सबूत मौजूद हैं। ऐसी स्थिति में कांग्रेस प्रधान की ओरसे उसे मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना सिखों को ठेस पहुंचाने के समान है। कांग्रेस ने एक बार फिर सिखों के हत्याकांड के आरोपियों की पीठ थपथपा कर सिख कौम के घावों पर नमक छिड़का है। उन्होंने कहा कि 1984 के सिख हत्याकांड में कमल नाथ आज तक किसी भी अदालत से आरोप मुक्त नहीं हुआ कि उसे मुख्यमंत्री का पद देकर नवाजा जा सके।