घरेलू परेशानी से दुखी बुजुर्ग ने निगली सल्फास, मौत

Edited By Vatika,Updated: 28 Sep, 2019 01:08 PM

commit suicide

लड़के व पौते के परेशान करने से दुखी गांव मल्लूनंगल निवासी एक 80 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा सल्फास की गोलियां निगल लीं व इलाज दौरान उसकी मौत हो गई।

अमृतसर(अरुण): लड़के व पौते के परेशान करने से दुखी गांव मल्लूनंगल निवासी एक 80 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा सल्फास की गोलियां निगल लीं व इलाज दौरान उसकी मौत हो गई।

थाना राजासांसी की पुलिस को दी शिकायत में मृतक अमरीक सिंह के लड़के हरदियाल सिंह ने बताया कि उसके पिता अमरीक सिंह द्वारा 2 एकड़ जमीन बेच कर उसके लड़के मनिन्द्रजीत सिंह व उसके भाई गुरदयाल सिंह के लड़के जगदीप सिंह को अमरीका भेजा, गुरदयाल सिंह का लड़का जगदीप अमरीका से वापस आ गया। गुरदयाल सिंह जो उसको व पिता अमरीक सिंह को यह कह कर हर रोज परेशान करता था कि उनके द्वारा ही उसके लड़के को अमरीका से वापस मंगवाया है, जिससे परेशान होकर 24 सितम्बर को उसके पिता द्वारा सल्फास की गोलियां निगल ली गईं।

बीते कल इलाज दौरान उसके पिता की निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते मरने के लिए मजबूर करने के आरोप तहत गुरदयाल सिंह व उसके लड़के जगदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!