BSF ने अटारी सीमा नजदीक पाक घुसपैठिया किया ढेर

Edited By Vatika,Updated: 17 Oct, 2019 03:56 PM

bsf intruder near attari border killed

पंजाब के अमृतसर सेक्टर की अग्रिम सुरक्षा चौकी काहनगढ़ के क्षेत्र में अंतररष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) ने भारतीय सीमा में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे पाक घुसपैठियों को मार गिराया।

अमृतसर (नीरज): पंजाब के अमृतसर सेक्टर की अग्रिम सुरक्षा चौकी काहनगढ़ के क्षेत्र में अंतररष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) ने भारतीय सीमा में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे पाक घुसपैठियों को मार गिराया। 

बी.एस.एफ. के उपमहानिदेशक एवं प्रवक्ता भास्कर सिंह रावत ने गुरुवार को यहां बताया कि राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में आंतकवादियों की घुसपैठ को देखते हुए बी.एस.एफ. पंजाब फ्रंटीयर के महानिरीक्षक महिपाल यादव के निर्देशों पर राज्य की सीमाओं पर अतिरिक्त सुरक्षा बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि जवानों ने आज दोपहर एक घुसपैठिया सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गया।

उन्होंने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठिए को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह बढ़ता गया। जवानों ने आत्मरक्षा के लिए गोली चलाई जिससे लगभग 19 वर्षीय घुसपैठिए की मौत हो गई।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!