Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 Aug, 2022 06:09 PM
भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा माझा क्षेत्र के अपने तीन जिलों के दौरे के तहत आज महानगर अमृतसर पहुंचे।
अमृतसर (सागर): भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा माझा क्षेत्र के अपने तीन जिलों के दौरे के तहत आज महानगर अमृतसर पहुंचे। जहां उन्होंने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत कार्यकर्ताओं के साथ विशेष बैठक की। इस अवसर पर मंच पर उनके साथ प्रदेश महासचिव तथा अमृतसर प्रभारी जीवन गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिल, प्रदेश सचिव एडवोकेट राजेश हनी, रीना जेटली, प्रदेश मीडिया सचिव जनार्दन शर्मा, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डा. बलदेव राज चावला, पूर्व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक, पूर्व विधायक दिनेश बब्बू, वरिष्ठ भाजपा नेता राजिंदर मोहन सिंह छीना, पूर्व मेयर बख्शी राम अरोड़ा आदि उपस्थित थे।
अश्विनी शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर घर-घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति पार्टी पदाधिकारी से मात्र 25 रुपए शुल्क देकर राष्ट्रीय ध्वज खरीद सकता है। उन्होंने कहा कि महानगर में कोई भी ऐसा घर नहीं रहना चाहिए जिसकी छत पर सम्मानपूर्वक तिरंगा लहरा ना रहा हो और इसकी ऊंचाई पार्टी के झंडे से ऊंची होनी चाहिए। उन्होंने जिला पदाधिकारियों से टीमों का गठन कर सभी विधानसभा क्षेत्रों के मंडलों में इस कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Hereो