Edited By swetha,Updated: 01 Jul, 2018 03:47 PM
देश में जी.एस.टी. को एक साल पूरा होने पर यहां भाजपा नेता खुश हैं,वहीं कांग्रेसी नेता इसे लेकर केंद्र सरकार को लताड़ रहे हैं। जी.एस.टी. पर बोलते हुए राजकुमार वेरका ने कहा कि इसने व्यापारियों को खासा नुकसान पहुंचाया है।
अमृतसरःदेश में जी.एस.टी. को एक साल पूरा होने पर यहां भाजपा नेता खुश हैं,वहीं कांग्रेसी नेता इसे लेकर केंद्र सरकार को लताड़ रहे हैं। जी.एस.टी. पर बोलते हुए राजकुमार वेरका ने कहा कि इसने व्यापारियों को खासा नुकसान पहुंचाया है।
भाजपा यहां अपनी सफलता पर खुशी मना रही हैं। वहीं आम जनता परेशान हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता की मन की बात नहीं सुन रहे। उन्होंने देश को लूटकर बड़े घरानों को लाभ पहुंचाया है। वेरका ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में पहली बर्बादी का नाम जी.एस.टी. जबकि दूसरे का नाम मोदी है।