Edited By Vaneet,Updated: 09 Dec, 2019 08:50 PM
जिम में दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने गए नौजवान पर कुछ लड़कों ने उसपर हमला करके घायल कर दिया। ...
अमृतसर(गुरप्रीत सिंह): जिम में दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने गए नौजवान पर कुछ लड़कों ने उसपर हमला करके घायल कर दिया।
जानकारी मुताबिक अमृतसर के छेहरटा इलाके के नौजवान कुलविन्दर सिंह ने बताया कि वह पिछले तीन महीने से छेहरटा स्थित फिटनेस फार फायर जिम में क सरत के लिए जाता था। बीते शुक्रवार वह जिम में दोस्तों के साथ जन्मदिन मना रहा था कि आशु नाम के नौजवान ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसपर हमला कर दिया और जातीसूचक शब्द भी बोले, जिस कारण उसका सिर फट गया और गंभीर घायल हो गया। दूसरी तरफ इस सम्बन्धित जानकारी देते पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस तरह का कुछ नहीं हुआ। सिर्फ जिम के टाइम को लेकर दो पक्षों में मामूली सी बहस हुई थी।