तेज रफ्तार बस चालक ने छात्र को कुचला, मौत

Edited By Vatika,Updated: 19 Sep, 2019 01:55 PM

साइकिल पर स्कूल जा रहे 15 वर्षीय छात्र को तेज रफ्तार बस चालक ने बुरी तरह कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल हुआ छात्र मौके पर ही दम तोड़ गया।

अमृतसर(संजीव): साइकिल पर स्कूल जा रहे 15 वर्षीय छात्र को तेज रफ्तार बस चालक ने बुरी तरह कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल हुआ छात्र मौके पर ही दम तोड़ गया। इस संबंध में थाना ङ्क्षभडी सैदां की पुलिस ने मृतक के पिता दलबीर सिंह निवासी हाशमपुर की शिकायत पर बस चालक साहिब सिंह निवासी भिंडी औलख के विरुद्ध केस दर्ज कर मृतक के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

दलबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 15 वर्षीय लड़का राज करन सिंह रोज की तरह अपने साइकिल पर सरकारी हाई स्कूल जसराओ को जा रहा था। सुबह 10 बजे के करीब मिनी बस नंबर पी.बी.29 आर 6275 के चालक साहिब सिंह ने बड़ी लापरवाही से राज करन सिंह के साइकिल को टक्कर मार दी। जिस दौरान वह सड़क पर गिर गया और बस उसके ऊपर से निकल गई। गंभीर रूप से घायल हुआ उसका बेटा घटना स्थल पर दम तोड़ गया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती बस चालक फरार हो चुका था। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!