Edited By swetha,Updated: 11 Oct, 2018 03:06 PM
थाना छहर्टा की पुलिस द्वारा विशेष नाकाबंदी दौरान 2 हैरोइन स्मगलरों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी जसपाल सिंह पाला निवासी भूसे हाल पुराना नरायणगढ़ छहर्टा साजन सिंह पुत्र मखण सिंह निवासी खुमॢनयां से 20 ग्राम हैरोइन बरामद किए जाने संबंधी...
अमृतसर : थाना छहर्टा की पुलिस द्वारा विशेष नाकाबंदी दौरान 2 हैरोइन स्मगलरों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी जसपाल सिंह पाला निवासी भूसे हाल पुराना नरायणगढ़ छहर्टा साजन सिंह पुत्र मखण सिंह निवासी खुमॢनयां से 20 ग्राम हैरोइन बरामद किए जाने संबंधी पुलिस द्वारा एन.डी. पी.एस. एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते मामला दर्ज कर लिया।
प्रैस वार्तालाप के दौरान खुलासा करते थाना छहर्टा के प्रभारी इंस्पैक्टर हरीश बहल ने बताया कि पुलिस गिरफ्तार कि गए इन आरोपियां का पृष्टभूमि खंगाल रही है। अदालत में पेश करके मिले रिमांड दौरान इन आरोपियों से गहनता के साथ पूछताछ की जाएगी।