Edited By swetha,Updated: 15 Dec, 2018 04:44 PM
शहर के कोट खालसा क्षेत्र में आज देर शाम कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक व्यक्ति के घर में घुसकर गोलियां चलाईं गईं। इस दौरान घर में मौजूद युवक बलविंदर गोलियां लगने घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना का कारण पता नहीं चल...
अमृतसर(अरुण):शहर के कोट खालसा क्षेत्र में आज देर शाम कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक व्यक्ति के घर में घुसकर गोलियां चलाईं गईं। इस दौरान घर में मौजूद युवक बलविंदर गोलियां लगने घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बलविंदर अपने घर में पहुंचा ही था कि तभी कुछ अज्ञात लोग उसके घर पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाया। जैसे ही बलविंदर ने दरवाजा खोल उन लोगों ने उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इससे बलविंदर घायल हो गया।