केजरीवाल ने पंजाबियों के साथ किया धोखा: मजीठिया

Edited By Updated: 09 Apr, 2016 09:49 PM

kejriwal betrayed with punjabis

पंजाब के जनसंपर्क मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने सतलुज यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) के मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय में...

मत्तेवाल: पंजाब के जनसंपर्क मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने सतलुज यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) के मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय में दिल्ली सरकार की तरफ से पंजाब विरोधी रूख अपनाने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केजरीवाल ने पंजाब के किसानों के साथ विश्वासघात किया है। 
 
मजीठिया ने आज यहां के सफेद गांव में विकास कार्यों के लिए एक करोड़ 67 लाख रुपए की अनुदान राशि जारी करने के बाद कहा कि एक तरफ तो केजरीवाल पंजाब आकर यहां एसवाईएल विरोध करते हैं और दूसरी तरफ उच्चतम न्यायालय में नहर बनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। 
 
इस मुद्दे पर दो अलग-अलग स्टैंड लेकर केजरीवाल मौकाप्रस्ती की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के पास पानी एक बूंद भी फालतू नहीं है जो दूसरे राज्यों को दी जा सके। पंजाब में नहरी पानी की पहले ही किल्लत है और पानी की पूर्ति के लिए ट्यूबवेलों का प्रयोग करने से भूमिगत पानी का स्तर कीफी नीचे चला गया है। 
 
 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!