बच्चे की हत्या करने का मामला गर्माया,भड़के लोगों ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन

Edited By Updated: 04 Sep, 2016 03:31 PM

protest

पिता द्वारा अपने ही बेटे का कत्ल करने का मामला गर्मा गया।

बरनाला(विवेक सिंधवानी, गोयल):  पिता द्वारा अपने ही बेटे का कत्ल करने का मामला गर्मा गया। बच्चे का कत्ल होने पर भड़के लोगों ने सिविल अस्पताल में पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया व अल्टीमेटम दिया कि जब तक बाकी आरोपियों पर पुलिस मामला दर्ज नहीं करती तब तक वह मृत बच्चे का संस्कार नहीं करेंगे।

 मामले की गंभीरता को देखते हुए डी.एस.पी. पलविन्द्र सिंह चीमा ने लोगों को शांत किया। लोगों ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पिता गुरप्रीत सिंह पर मामला दर्ज कर लिया है पर उसे गिरफ्तार नहीं किया। इसके अलावा पुलिस उस महिला पर मामला दर्ज करे जिससे गुरप्रीत सिंह के संबंध थे। लोगों ने मृत बच्चे की दादी, बुआ व फूफा पर मामला दर्ज करके सभी को गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्दी ही सभी आरोपियों पर मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार न किया गया तो सख्त संघर्ष किया जाएगा। 

डी.एस.पी. डी.एस.पी. पलविन्द्र चीमा ने बताया कि पुलिस ने बच्चे के पिता गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाकी जो भी आरोपी हैं उनके खिलाफ जांच की जाएगी। यह जांच एक सप्ताह में पूरी कर दी जाएगी। जांच के दौरान जो भी आरोपी पाया गया उसके विरुद्ध केस दर्ज किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!