Edited By Updated: 24 Oct, 2016 04:47 PM
जैसे कि पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल को पंजाब की राजनीति में प्रवेश करवाएंगे,वैसा सच होता नजर अा रहा है।
धूरीः जैसे कि पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल को पंजाब की राजनीति में प्रवेश करवाएंगे,वैसा सच होता नजर अा रहा है। हालांकि ये बात अभी केजरीवाल ने खुद स्पष्ट नहीं की लेकिन धूरी दौरे के बाद यह कयास कुछ-कुछ साफ होते दिखाई दे रहे हैं।
दरअसल सोमवार को केजरीवाल धूरी में मृतक पत्रकार केवल किशन जिंदल के घर शोक प्रकट करने गए थे। इस मौके पार्टी के कई नेताओं के साथ केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूदगी थी जो कई कयासों को विराम और कई नए सवाल खड़े कर गई।
आपको बता दें कि लंबे समय से यह चर्चा बनी हुई है कि क्या केजरीवाल फतेहगढ़ साहिब सीट से अपनी पत्नी सुनीता को चुनाव लडा कर पंजाब का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। पार्टी के पूर्व कनवीनर और अपणा पंजाब पार्टी के प्रधान सुच्चा सिंह छोटेपुर भी बयान जारी कर चुके हैं कि अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए केजरीवाल की तरफ से पंजाब के बड़े नेताओं को पीछे किया जा रहा है।