Edited By Updated: 24 Oct, 2016 03:27 PM
आम आदमी पार्टी ऐसे आधिकारियों की लिस्ट तैयार कर रही है जिन पर शक है कि वह मतदान में सही तरीके से ड्यूटी नहीं निभाएंगे।
संगरूर: "आम आदमी पार्टी ऐसे आधिकारियों की लिस्ट तैयार कर रही है जिन पर शक है कि वह मतदान में सही तरीके से ड्यूटी नहीं निभाएंगे। ‘आप ’ यह सूची चुनाव अायोग को सौंपेगी जिससे इन आधिकारियों की ड्यूटी चुनाव में न लगाई जाए।" यह खुलासा ‘आप ’ के राष्ट्रीय कनवीनर अरविन्द केजरीवाल ने किया है।
पंजाब दौरे पर आए केजरीवाल ने संगरूर में कहा कि वे चुनाव अायोग से मांग करेंगे कि चुनाव केंद्रीय सुरक्षा बलों की देख-रेख में करवाए जाएं। पंजाब के तीन दिवसीय दौरे पर आए केजरीवाल ने पहली रात संगरूर के रैस्ट हाऊस में गुजारी।
आज प्रातःकाल अगले पड़ाव की तरफ निकलने से पहले मीडिया से बातचीत करते केजरीवाल ने कहा कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष या पार्टी खिलाफ नहीं। उनकी लड़ाई पंजाब में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि बहुत से अधिकारी सत्ता पक्ष समर्थक हैं। उनकी लिस्ट तैयार हो रही हैं।