कांग्रेस को लगा तीसरा झटका, अमन अरोड़ा 'आप' में शामिल

Edited By Updated: 09 Jan, 2016 06:54 PM

congress took another blow you join aman arora

पंजाब में कांग्रेस को आज उस समय झटका लगा जब उसके नेता अमन अरोड़ा पार्टी छोड़ कर आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल...

सुनाम: पंजाब में कांग्रेस को आज उस समय झटका लगा जब उसके नेता अमन अरोड़ा पार्टी छोड़ कर आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। अरोड़ा (41) ने आप नेता संजय सिंह और संगरूर से पार्टी के सांसद भगवंत मान पार्टी के प्रदेश संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस छोडऩे तथा आप में शामिल होने की घोषणा की।  
 
अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सदस्य अरोड़ा (41) राज्य के पूर्व मंत्री भगवान दास अरोड़ा के पुत्र हैं। उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह का करीबी समझा जाता है। बताया जाता है कि अरोड़ा को पार्टी न छोडऩे के लिए अंतिम समय तक मनाने के प्रयास किए गए। अरोड़ा ने 2007 और 2012 में संगरूर जिले के सुनाम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन दोनों ही बार वह अकाली उम्मीदवार परमिंदर सिंह ढींडसा से पराजित रहे। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!