Edited By Updated: 23 Jul, 2016 03:16 PM
पिछले 2 दिन से राजनीतिक तूफान के शिकार हुए भगवंत मान अब बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों के भी निशाने पर आ गए हैं।
मुंबई/चंडीगढ़ः पिछले 2 दिन से राजनीतिक तूफान के शिकार हुए भगवंत मान अब बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों के भी निशाने पर आ गए हैं। 80 दशक के मशहूर हीरो ऋषि कपूर ने भगवंत मान को मजाकिया ट्वीट किया है। ऋषि कपूर ने ट्वीट कर कहा कि 'ओए शाबाश-ए -बादशाहो रात की मेहरबानी है, प्रातःकाल उतरी नहीं हमारा क्या कसूर? सोचने दी गल सोचो।
बता दें कि ऋषि कपूर का यह ट्वीट आप से निरस्त एम.पी हरिन्दर सिंह खालसा के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने भगवंत मान के पास से शराब की बदबू आने की बात कह सीट बदलने की मांग की थी। यहां बता दें कि लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने हरिन्दर सिंह खालसा की सीट बदलने का भरोसा भी दिया है।