पूर्व हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह का राजनीतिक सफर

Edited By Updated: 12 Jan, 2017 10:51 AM

punjab election 2017

पूर्व हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह का जन्म 5 मार्च 1965 को हुआ और वर्तमान में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से राजनीतिक संबंध रखते हैं।

पूर्व हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह का जन्म 5 मार्च 1965 को हुआ और वर्तमान में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से राजनीतिक संबंध रखते हैं। राजनीति में आने से पूर्व वह विश्व हॉकी में सबसे बेहतरीन डिफैंडर रहे हैं। हॉकी से रिटायर होने के बाद वह पंजाब पुलिस में एस.पी. रैंक पर रहे। राजनीति की शुरूआत उन्होंने शिरोमणि अकाली दल से की और जालंधर कैंट सीट से कांग्रेस के जगबीर सिंह बराड़ को हराकर वह लैजिस्लेटिव सीट के लिए नॉमिनेट हुए। बीते साल जुलाई 2016 में अकाली दल ने उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर दिया। इसके बाद जगबीर सिंह ने कांग्रेस ज्वाइन की और 2017 के विधानसभा चुनावों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

पंजाब के डिप्टी स्पीकर व भाजपा नेता दिनेश सिंह (बब्बू) सुजानपुर हलके का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत की। सक्रिय राजनीति में आने के बाद वह पहली दफा 2007 में सुजानपुर विधानसभा हलके से विधायक चुने गए। 2012 के चुनावों में वह दोबारा इस हलके से भाजपा प्रत्याशी के रूप में उतरे और जीत हासिल की। 20 मार्च, 2012 में उन्हें पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर का अहम पदभार मिला। 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा के सबसे मजबूत दावेदारों के रूप में देखा जा रहा है।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!