जानें मोहिन्द्र सिंह के.पी.के बारे में

Edited By Updated: 11 Jan, 2017 03:23 PM

punjab election 2017

पंजाब के पूर्व दलित कैबिनेट मंत्री मोहिन्द्र सिंह के.पी. जालन्धर दक्षिणी विधानसभा हलके से 3 बार कांग्रेस की टिकट पर विधायक बन चुके हैं।

पंजाब के पूर्व दलित कैबिनेट मंत्री मोहिन्द्र सिंह के.पी. जालन्धर दक्षिणी विधानसभा हलके से 3 बार कांग्रेस की टिकट पर विधायक बन चुके हैं। इसके अलावा 2009 में वह जालन्धर संसदीय सीट से सांसद भी निर्वाचित हुए थे। सबसे पहले 1985 में जालन्धर दक्षिणी हलके से चुनाव लडऩे वाले के.पी. 1992 में बेअंत सिंह सरकार के समय स्पोटर््स व यूथ वैल्फेयर राज्य मंत्री बने। 1993 में बेअंत सिंह ने उन्हें ट्रांसपोर्ट महकमा भी दे दिया था।

 

बेअंत सिंह की हत्या के बाद 1995 में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाते हुए शिक्षा विभाग सौंपा गया। 2002 में अमरेन्द्र सरकार के समय उन्हें तकनीकी शिक्षा मंत्री बनाया गया तथा बाद में उन्हें कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने ट्रांसपोर्ट विभाग भी सौंप दिया था। 2007 में के.पी. को पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, 2008 में प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया तथा वह 2010 तक इस पद पर रहे।

 

इस समय वह ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। के.पी. के पिता स्व. दर्शन सिंह के.पी. की 13 अक्तूबर 1992 को आतंकियों ने हत्या कर दी थी। वह भी लगातार 1967 से 1985 तक 5 बार कांग्रेस की टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए थे। के.पी. को अब आदमपुर से टिकट मिलने के आसार हैं तथा कांग्रेस सरकार बनने पर वह महत्वपूर्ण कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!