सुखबीर सिंह बादल राजनीतिक सफर

Edited By Updated: 10 Jan, 2017 01:33 PM

punjab election 2017

अकाली दल नेता सुखबीर सिंह बादल 2009 से पंजाब के उपमुख्यमंत्री हैं और साथ ही शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष भी हैं।

अकाली दल नेता सुखबीर सिंह बादल 2009 से पंजाब के उपमुख्यमंत्री हैं और साथ ही शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष भी हैं। उनका जन्म 9 जुलाई 1962 को फरीदकोट में हुआ और वह पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के सुपुत्र हैं। उनकी शिक्षा हिमाचल स्थित सोलन के सनावर स्कूल में हुई। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब यूनिवॢसटी से एम.ए. इकोनॉमिक्स की उपाधि ली। उनके राजनीतिक करियर पर नजर डालें तो वह 11वीं और 12वीं लोकसभा के दौरान सांसद रहे। इसके साथ ही सुखबीर बादल वाजपेयी सरकार के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री भी रहे और 2001 से 2004 तक राज्यसभा के सांसद के रूप में भी प्रतिनिधित्व किया। जनवरी 2008 में अकाली दल के अध्यक्ष बने। 2017 के विधानसभा चुनावों में सुखबीर बादल सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और अकाली दल की जीत के साथ उन्हें भावी मुख्यमंत्री के रूप में भी देखा जा रहा है। 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!