Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Dec, 2017 02:16 AM
गांव बुंगल-बधानी के जंगल में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। गांव के लोगों ने बताया कि रजत शर्मा 4 साथियों के साथ गांव के साथ लगते अपने खेतों की जंगली सूअरों से रखवाली कर रहा था। इस दौरान अचानक बंदूक से जोकि उसके दूसरे साथी...
पठानकोट/जुगियाल(शारदा,मनिन्द्र,कंवल,आदित्य,शर्मा): गांव बुंगल-बधानी के जंगल में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। गांव के लोगों ने बताया कि रजत शर्मा 4 साथियों के साथ गांव के साथ लगते अपने खेतों की जंगली सूअरों से रखवाली कर रहा था।
इस दौरान अचानक बंदूक से जोकि उसके दूसरे साथी पंकज (23) पुत्र भूरी सिंह के पास थी, गोली चल गई, जो उक्त की बाजू को चीरती हुई उसके साथ बैठे रजत शर्मा (20) पुत्र नरेश कुमार को लग गई तथा दोनों बुरी तरह घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद घायलावस्था में दोनों युवकों को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां इलाज के दौरान देर रात्रि रजत जोशी की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक पंकज उपचाराधीन है।
क्या कहती है पुलिस
इस संबंध में मामून पुलिस के थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस को अस्पताल प्रबंधन से इस बाबत सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने वारदात स्थल पर जाकर जांच की। उन्होंने बताया कि जिस बंदूक से गोली चली है उसके मालिक व घटना में घायल हुए उसके बेटे पंकज पर मुकद्दमा दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
रजत मैकेनिकल इंजीनियरिंग में कर रहा था डिप्लोमा
जानकारी के अनुसार मृतक युवक रजत साई पॉलीटैक्निक कालेज बधानी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर रहा था तथा वह 5वें सेमैस्टर का छात्र था।