Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Aug, 2017 10:58 PM
पुलिस के संयुक्त अभियान से नशीले पदार्थों की खरीद के लिए जाली करंसी छापने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया जो पूर्व....
भटिंडा(विजय): पुलिस के संयुक्त अभियान से नशीले पदार्थों की खरीद के लिए जाली करंसी छापने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया जो पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के हलके थाना लंबी से संबंधित है।
लंबी थाने में पड़ते गांव मिठ्ड़ी निवासी रविंद्र सिंह ने नाइजीरियन से हैरोइन खरीदने के लिए जाली करंसी छापी और पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज कर गहराई से पूछताछ शुरू कर दी। जानकारी देते हुए एस.टी.एफ. के प्रभारी हरिंद्र सिंह मान ने बताया कि थाना कैनाल पुलिस व सी.आई.ए. 2 के संयुक्त अभियान से एस.टी.एफ. को बड़ी कामयाबी मिली।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रविंद्र सिंह को 8.80 लाख की जाली भारतीय करंसी सहित गिरफ्तार किया जो दिल्ली के नाईजीरियन से हैरोइन खरीदने जा रहा, पुलिस ने उसे भटिंडा की ठंडी सड़क पर से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उच्च क्वालिटी का पिं्रटर व स्कैनर भी बरामद किया जो उसने जाली करंसी छापने के लिए प्रयोग किया था। मान ने बताया कि वह अपनी करंसी स्वयं ही चलाता था।