Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Sep, 2017 02:00 PM
पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को विवाह का झांसा देकर भगाने वाले युवक को लड़की सहित गिरफ्तार करने का दावा किया है।
बटाला (सैंडी, साहिल): पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को विवाह का झांसा देकर भगाने वाले युवक को लड़की सहित गिरफ्तार करने का दावा किया है।
जानकारी देते हुए थाना सिटी के एस.आई. थम्मन सिंह, ए.एस.आई. मोहन सिंह और ए.एस.आई. सक्त सिंह ने संयुक्त तौर पर बताया कि शमीर मट्टू पुत्र देवी शरन निवासी ईसा नगर बटाला जो कि औला मोहल्ला बटाला की एक लड़की (16) को विवाह का झांसा देकर अपने साथ ले गया था जिसके खिलाफ केस दर्ज था। उसको आज खास मुखबिर की सूचना पर जालंधर से लड़की सहित गिरफ्तार कर लिया गया है और लड़की का सिविल अस्पताल से मैडीकल करवाया जा रहा है।