Edited By Updated: 27 Dec, 2016 10:07 AM
यूथ अकाली दल ने जालंधर शहरी जोन-1 के ढांचे का ऐलान करते हुए 156 युवाओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं जोकि पार्टी की नीतियों को जनता
जालंधर(पुनीत): यूथ अकाली दल ने जालंधर शहरी जोन-1 के ढांचे का ऐलान करते हुए 156 युवाओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं जोकि पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाएंगे। प्रधान चरनजीत सिंह मिंटा ने नई टीम की घोषणा करते हुए 21 सीनियर उप-प्रधान, 37 उप प्रधान, 23 महासचिव, 34 संयुक्त सचिव, 22 सचिव सहित 19 मैंबरों की वर्किंग कमेटी नियुक्त करके की गई।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान मिंटा ने कहा कि शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल, बिक्रम सिंह मजीठिया ओर दोआबा यूथ अकाली प्रधान सर्बजोत सिंह साबी की अगुवाई में पार्टी मजबूत आधार बनाए हुए है और इस बार के चुनावों में शिअद-भाजपा जीत की हैट्रिक मारेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में अकाली-भाजपा सरकार ने विकास की जो आंधी चलाई है उससे पब्लिक को बहुत सुविधाएं प्राप्त हुईं जिसके चलते लोग अकाली-भाजपा के पक्ष में बढ़-चढ़ कर मतदान करेंगे। मिंटा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की नीतियों ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने हेतु जो कार्य किए हैं, उसे लोगों ने सराहा है। इस मौके राजकुमार हंस, रणजीत सिंह राणा, सर्बजीत सिंह पनेसर, सुखविंद्र सिंह मक्कड़, साहिब सिंह ढिल्लों, सतिन्द्र सिंह पीता, सिमरनजीत नीलामहल, राजबीर शंटी, मनबीर सिंह अकाली, जैदीप सिंह बाजवा आदि भी मौजूद थे।