Edited By Updated: 19 Jan, 2017 08:55 AM
अज्ञात व्यक्तियों की ओर से एक युवक की हत्या कर उसके शव को जला कर अनाज मंडी में फैंक दिया गया।
बरनाला (विवेक सिंधवानी, गोयल): अज्ञात व्यक्तियों की ओर से एक युवक की हत्या कर उसके शव को जला कर अनाज मंडी में फैंक दिया गया। थाना सिटी के इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि सुबह 10 बजे किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि अनाज मंडी में कपास जार्डन के नजदीक एक युवक की लाश पड़ी है।
जब मौके पर जाकर पुलिस ने मुआयना किया तो एक युवक का शव पड़ा था। उसे डीजल से जलाया गया था। अभी तक उक्त युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को 72 घंटों के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।