Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Oct, 2017 09:52 AM
गांव क्लोआ की एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर घर से भगाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह केस पुलिस ने लड़की की मां के बयानों पर बलजीत सिंह पुत्र मंजीत सिंह निवासी जस्सी जलाल के खिलाफ दर्ज किया है।
जाजा (टांडा) (रविंद्र): गांव क्लोआ की एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर घर से भगाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह केस पुलिस ने लड़की की मां के बयानों पर बलजीत सिंह पुत्र मंजीत सिंह निवासी जस्सी जलाल के खिलाफ दर्ज किया है।
पुलिस को दिए अपने बयानों में लड़की की मां ने बताया कि उसकी नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उक्त युवक कहीं ले गया है। अभी तक उसकी बेटी का कोई पता नहीं चला है। पुलिस ने इस संबंध में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।