Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Aug, 2017 02:07 PM
फगवाड़ा सिविल अस्पताल में एक व्यक्ति को कथित तौर पर सल्फास की गोलियां निगलने पश्चात इलाज हेतु लाया गया है।
फगवाड़ा (जलोटा): फगवाड़ा सिविल अस्पताल में एक व्यक्ति को कथित तौर पर सल्फास की गोलियां निगलने पश्चात इलाज हेतु लाया गया है।
सरकारी डाक्टरों के अनुसार पीड़ित मंदीप कुमार पुत्र तारी वासी फगवाड़ा की हालत बेहद गंभीर होने के कारण उसे उपचार हेतु डी.एम.सी. लुधियाना रैफर कर दिया गया है। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। मंदीप के निकट सूत्रों का कहना है कि उसने गलती से सल्फास की गोलियां निगली हैं। वहीं उसके कुछ अन्य करीबी सूत्रों ने मामले को संदिग्ध बताया है। पुलिस जांच कर रही है।