12 किलोमीटर मैराथन में बड़ी संख्या में हिस्सा लेगी युवा पीड़ीः विनोद कुमार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Sep, 2017 11:53 AM

young man  will take part in 12 kms marathon  vinod kumar

जिला सीनियर पुलिस कप्तान डा. केतन बली राम पाटिल द्वारा सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए जिला फाजिल्का पुलिस द्वारा शहीद -ए -आजम स. भगत सिंह जी के जन्म दिवस को लेकर 28 सितम्बर 2017 गुरूवार को 12 किलोमीटर की मिनी मैराथन दौड़ता पंजाब (रन अगेंस्ट...

जलालाबाद (सेतिया): जिला सीनियर पुलिस कप्तान डा. केतन बली राम पाटिल द्वारा सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए जिला फाजिल्का पुलिस द्वारा शहीद -ए -आजम स. भगत सिंह जी के जन्म दिवस को लेकर 28 सितम्बर 2017 गुरूवार को 12 किलोमीटर की मिनी मैराथन दौड़ता पंजाब (रन अगेंस्ट ड्रगज) के नाम पर आयोजन किया जा रहा है  जिसकी अध्यक्षता  संजीव कुमार कालडा (आई.पी.एस.) ए.डी.जी. पंजाब होंगे । उनके साथ बठिंडा जोन के आई.पी.एस.. एम.एस. छीना और फिरोजपुर रेंज के डी.आई.जी. रजिन्दर सिंह विशेष मेहमान होंगे। 


जि़ला पुलिस दफ्तर में मीडिया को जानकारी देते हुए एस.पी. हैडक्वार्टर विनोद कुमार ने कहा कि एस.एस.पी. डा. केतन बलि राम पाटिल के योग्य नेतृत्व में मिनी मैराथन दौड़ करवाई जा रही है। जो प्रात:काल 9 बजे पुलिस लाईन फाजिल्का के परेड ग्राऊंड से शुरू होकर शहर के अलग -अलग बाजारों में होती हुई आसफ वाला वार मैमोरियल में खत्म होगी। 


मिनी मैराथन के दौरान मैडीकल टीमें भी ध्यान रखेंगी कि प्रतियोगिता दौरान कोई असुखद घटना न घटे उसके लिए पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं। मिनी मैथरान दौरान आम पब्लिक, विद्यार्थी और पेशवर खिलाड़ी आदि जो 18 साल की उम्र से अधिक होंगे इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे और समूह प्रशासनिक अधिकारी,ज्यूडिशियल अधिकारियों और जिले की अन्य सम्मानित शख्सियतों को भी न्योता दिया गया है। 


उन्होंने बताया कि दौड़ शुरू होने से पहले रंगारंग कार्यक्रम भी होगा और मुख्य मेहमान झंडी देकर मिनी मैराथन को रवाना करेंगे। मैराथन दौरान पहले तीन विजेताओं को   इनाम दिए जाएंगे। इसके बाद 60 अन्य  विजेताओं को हौसला अफजाई के लिए इनाम दिए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालों को सभी प्रतियोगियों के लिए सर्टीफिकेट भी दिए जाएंगे।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!