Edited By Updated: 30 Apr, 2017 12:10 AM
इनैलो ने एस.वाई.एल. की मांग को लेकर अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र के कार्यकत्र्ताओं की ओर से किए ....
चंडीगढ़(संघी): इनैलो ने एस.वाई.एल. की मांग को लेकर अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र के कार्यकत्र्ताओं की ओर से किए जाने वाले धरने/प्रदर्शन अब 1 मई से जंतर-मंतर की बजाय उपमंडल व जिला स्तर पर करने का निर्णय लिया है। इसके लिए इनैलो ने अलग-अलग जिलों के प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है जो जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन देकर एस.वाई.एल. के अधूरे निर्माण को जल्द से जल्द पूरा करवाए जाने की मांग करेंगे। यह निर्णय इनैलो की राज्य कार्यकारिणी की शनिवार को यहां हुई बैठक में लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला व प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने की। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि युवा इनैलो कार्यकत्र्ता 10 जुलाई को एक दिन के लिए सांकेतिक तौर पर पंजाब की ओर से अम्बाला जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरियाणा में प्रवेश करने वाली मंत्रियों, विधायकों व सरकारी अधिकारियों की गाडिय़ों के अलावा सरकारी बसों को भी रोककर अपना विरोध जताएंगे। पार्टी कार्यकत्र्ता आम लोगों को रोकने पर उन्हें गुलाब का फूल भेंट करने के साथ अपना एक शिकायत पत्र भी सौंपेंगे।
अभय चौटाला ने पंजाब भाजपा के अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह से मिलकर उनको एस.वाई.एल. पर भाजपा की ओर से सहयोग व समर्थन देने की घोषणा की कड़े शब्दों में ङ्क्षनदा करते हुए कहा कि इससे साफ हो गया है कि हरियाणा के हितों पर कुठाराघात पहुंचाने के लिए कांग्रेस व भाजपा आपस में मिली हुई हैं। उल्लेखनीय है कि एस.वाई.एल. के मुद्दे पर इनैलो फरवरी माह में भी सांकेतिक तौर पर पंजाब की गाडिय़ों को रोक चुकी है।